{"_id":"6965374d04e401515d0f62fb","slug":"fir-registered-against-16-named-and-20-others-for-pelting-stones-at-bajrang-dal-and-police-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-165141-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बजरंग दल व पुलिस पर पथराव में 16 नामजद और 20 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बजरंग दल व पुलिस पर पथराव में 16 नामजद और 20 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव डोरी में एक रविवार को हुई बजरंग दल पर पथराव और पुलिस टीम पर हुए पथराव की घटना में 16 नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सोमवार देर शाम तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
बीते दिनों राममंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में रविवार को समुदाय विशेष के लोगों से बजरंग दल के अध्यक्ष शुभम प्रताप व अन्य नेता, पुलिस की मौजूदगी में वार्ता को गए थे। शुभम का आरोप है कि बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया और उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शुभगम की तहरीर पर पुलिस ने 16 लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि शुभम प्रताप सिंह की तहरीर पर राहुल, ताजुद्दीन, समीद, साबिर, साहिल, अलाउद्दीन, रहीस, सोहिल, अलाउद्दीन, अरशद, रिहाल अली, अजरुद्दीन, रब्बानी, आतिय, सलमा, मौलाना समेत 16 नामजद के खिलाफ और 20 अन्य अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।