फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fine collected from shopkeepers for encroachment

Firozabad News: अतिक्रमण करने पर दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fine collected from shopkeepers for encroachment
जसराना। सुबह चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान कई दुकानें बंद हो गई तो अधिकांश ने अपने अतिक्रमण को हटवा लिया। वहीं लोगों ने कहाकि एटा-शिकोहाबाद मार्ग के साथ ही फरिहा व घिरोर मार्ग के हालात काफी खराब हैं। दुकानदारों एवं हथठेलों द्वारा नगर के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के चलते जाम लगता है। जाम लगने से होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम आदेश सिंह सागर ने शुक्रवार की सुबह सब्जी मंडी से लेकर मां कामाख्या धाम तक दुकानदारों को चेतावनी देकर अतिक्रमण को हटाने को कहा। वहीं दोपहर तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाने पर दोपहर में एसडीएम ने पुलिस एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ एटा शिकोहाबाद मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई से कस्बा में हड़कंप मच गया। इस दौरान जहां अधिकांश ने अपने अतिक्रमण हटा लिए वहीं कुछ ने तो अपनी दुकानें बंद कर ली। एसडीएम ने दुकानदारों को हिदायत देते हए कहाकि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया तो फिर बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। वहीं लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के चलते जितनी परेशानी एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर होती है वहीं उससे ज्यादा परेशानी तो फरिहा एवं घिरोर मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण से होती है। एसडीएम आदेश सिंह सागर ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed