{"_id":"692df4b67f4ff7c36a01e30f","slug":"financial-investigation-begins-into-gujarats-gk-company-after-2-crore-rupees-robbery-firozabad-news-c-169-1-mt11005-161999-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 2 करोड़ की लूट के बाद गुजरात की जीके कंपनी की वित्तीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 2 करोड़ की लूट के बाद गुजरात की जीके कंपनी की वित्तीय जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई 2 करोड़ रुपये की नगदी लूट की घटना में एक नया मोड़ आ गया है। कैश गंवाने वाली जीके कंपनी के वित्तीय प्रबंधन की जांच के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित के स्तर से कंपनी की गहन जांच के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और गुजरात इनकम टैक्स विभाग को पत्र लिखा गया है।
पुलिस ने इस संबंध में जीके कंपनी की वित्तीय प्रबंधन रिपोर्ट मांगी है। अगर कंपनी अपना नियमानुसार वित्तीय रिकॉर्ड नहीं दिखा पाई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इस जांच से यह स्पष्ट होगा कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का लेन-देन वैध तरीके से किया जा रहा था या नहीं। इसके अलावा पुलिस ने 26 सितंबर को हुई रैकी वाले दिन के भी रिकॉर्ड कंपनी से मांगे हैं कि उस दिन कितना पैसा ले जाया जा रहा था। दरअसल, कंपनी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि यह दो करोड़ रुपया कहां से लाया गया और कहां जा रहा था। कंपनी को इतनी बड़ी रकम कैश में किसे देनी थी।