फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Finals by winning the trophy

फाइनल जीतकर किया ट्राफी पर कब्जा

Wed, 23 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Finals by winning the trophy
रेलवे कंपनी बाग खेल मैदान में खेले गए 11 वे अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विविधा एकेडमी आगरा और चाहर एकेडमी आगरा के मध्य खेला गया। विविधा एकेडमी ने चाहर एकेडमी को छह विकेट से हराकर फाइनल पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन

चाहर एकेडमी आगरा के कप्तान राजीव लारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के शुरूआती खिलाड़ियों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मध्यक्रम लड़खड़ाया तो फिर टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाए। बल्लेबाज सुभांशु ने 42, दीपक राजपूत ने 21 और रवि यादव ने 17 रनों का योगदान दिया। विविधा एकेडमी आगरा के गेंदबाज तेजेंद्र और सिद्धार्थ ने तीन-तीन और शाहरुख ने दो विकेट लिए। चाहर एकेडमी के जवाब में खेलने उतरी विविधा एकेडमी ने आतिशी बल्लेबाजी छह विकेट से मैच जीत लिया। अक्षत पांडेय ने चौके, छक्के जड़ते हुए 55 रन, मानिक ने 52 और शाहरुख ने 25 रनों  का योगदान देकर मात्र 20 ओवरों में 142 रन बनाते हुए फाइनल मैच जीत लिया। चाहर एकेडमी के गेंदबाज संतोष और सोनू ने दो-दो विकेट लिए। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी। साथ ही उपविजेता टीम को प्रयास जारी रखने को कहा। मैन ऑफ द मैच अक्षत पांडेय को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार चाहर एकेडमी के सुभांशु को दिया गया। फाइनल मैच की अंपायरिंग देवेंद्र पप्पू  और संजय मेवाती ने की। इस मौके पर देवेंद्र दीक्षित, पिंटू  दीक्षित, अमित दीक्षित, यथार्त दीक्षित, अजय राज दीक्षित, इंसाफ अली, अजय  तिवारी, प्रबल प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed