{"_id":"68839212a2a2daa8c5003515","slug":"filed-a-false-report-to-avoid-paying-the-installment-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-153005-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किस्त जमा करने से बचने के लिए दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किस्त जमा करने से बचने के लिए दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट
Fri, 25 Jul 2025 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फाइनेंस कराया था मोबाइल, किस्त जमा नहीं कर पा रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मोबाइल चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने फाइनेंस पर लिए मोबाइल की किस्त जमा करने से बचने के लिए साजिश रची थी। पुलिस ने उसकी इस चाल को नाकाम करते हुए मोबाइल सहित दबोचा है।
कन्हैया नगर पेमेश्वर गेट निवासी मायाराम ने 5 जुलाई को एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल सात हजार रुपये डाउन पेमेंट कर लिया था। उसने मोबाइल अपने बेटे को पढ़ाई करने के लिए दे दिया था। वह मोबाइल की किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। किस्तों से बचने के लिए उसने 16 जुलाई को मोबाइल चोरी होने की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी अन्य नंबर की सिम से मोबाइल का प्रयोग करता रहा। कुछ दिन बीतने के बाद लोगों की सलाह पर उसने थाने आकर मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला झूठा पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मायाराम को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। उसने मोबाइल की किस्त जमा न करने को लेकर चोरी की योजना बनाई थी।