फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fighting

नायबतहसीलदार के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव, चले लाठीडंडे

Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
fighting
शिकोहाबाद। शिकायत पर प्रधान की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार के सामने ही दो पक्ष भिड़ गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें कई लोगों चोटिल हो गए। नायब तहसीलदार ने भी अपनी गाड़ी में घुस कर जान बचाई।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूधऊ के मजरा सौरख निवासी राहुल ने डीएम को प्रधान की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान श्याम सिंह यादव द्वारा अपनी पत्नी, भाई और भतीजों के मनरेगा जॉब कार्ड बनवा कर कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही राहत राशि और मनरेगा की मजदूरी के मिलने वाले सरकारी धन का गबन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत की जांच के लिए एसडीएम को पत्र भेजा था। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी। तहसीलदार सत्यप्रकाश ने शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को गांव भेजा। नायब तहसीलदार गांव में प्रधान के खिलाफ की गई शिकायत की जांच कर रहे थे। तभी दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में शिकायत को लेकर गालीगलौज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव भी किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नायब तहसीलदार को भी भाग कर अपनी गाड़ी में बैठ कर जान बचानी पड़ी। झगड़े के दौरान कई ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। इस संबंध में तहसीलदार सत्यप्रकाश ने बताया कि सौरख गांव में जांच के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पथराव और लाठी डंडे चले हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ 188 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed