{"_id":"6605bb8b7c904b0c9a0c1de4","slug":"fight-between-sweeper-and-computer-operator-in-the-block-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-121223-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ब्लॉक में सफाईकर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ब्लॉक में सफाईकर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच मारपीट
Fri, 29 Mar 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ब्लॉक में तैनात एक सफाईकर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच बृहस्पतिवार शाम विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में सफाईकर्मी की पत्नी ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
खंड विकास कार्यालय के कंपाउंड में सफाईकर्मी अपने परिवार के साथ रहता है। वह सफाईकर्मी ब्लॉक में कार्य करता है। वहीं पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर सफाईकर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के मध्य विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना अधिक बढ़ गया, कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस घटना से ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया। वहां तैनात अन्य साथियों ने किसी तरह मारपीट कर रहे दोनों लोगों का बचाव किया। इस दौरान अन्य कर्मचारियों के भी चोट लग गई। इस मामले में सफाईकर्मी की पत्नी ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि महिला के साथ भी मारपीट हुई है। पीड़ित ने घटना की शिकायत की है। हम पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। जिसके बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।