फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fever patients increased during rainy weather

Firozabad: बारिश में संक्रामक बीमारियों का खतरा...बुखार के मरीज बढ़े, चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग

Mon, 14 Jul 2025 05:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 14 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

बारिश के माैसम में लापरवाही बरतने पर लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 1492 मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया।

विज्ञापन
fever patients increased during rainy weather
बुखार - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

फिरोजाबाद में बारिश होने के बाद उमस एवं मौसम बदलने से जिले में बुखार का भी प्रकोप बढ़ना शुरु हो गया है। गांव में जहां लोग झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं तो वहीं, नगर के लोग मेडिकल कॉलेज समेत निजी अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 164 मरीज बुखार से पीड़ित उपचार कराने पहुंचे। इसमें 8 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिलेभर में हुई बारिश से मौसम में जहां बदलाव हो रहा है तो वहीं, लापरवाही बरतने पर लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 1492 मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। इसमें करीब 164 मरीजों ने बुखार होने की समस्या बताई। 
विज्ञापन


 

कई दिन से बुखार से पीड़ित होने पर संबंधित को चिकित्सक ने ब्लड जांच कराने के साथ परामर्श दिया। मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। लक्षणों के आधार पर सभी को परामर्श दिया जा रहा है। जरूरी होने पर संबंधित की ब्लड जांच कराई जा रही है। ब्लड जांच कराने पर कई मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि ओपीडी में बुखार समेत अन्य बीमारियों के मरीजों को प्रतिदिन परामर्श देकर उचित उपचार किया जा रहा है। बुखार पीड़ितों की स्थिति गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed