{"_id":"5828b8774f1c1b342fb3c058","slug":"female-police-slapped-the-woman-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में युवती ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड मारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में युवती ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड मारा
अमर उजाला
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिना आईडी के करेंसी चेंज न करने पर युवती ने पंजाब नेशनल बैंक में बवाल काट दिया। बैंक मैनेजर से अभद्रता करने पर महिला कांस्टेबल ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसे भी चांटा मार दिया। कांस्टेबल को चांटा मारने पर पुलिस युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सपा नेता उसे छुड़ाने के लिए पुलिस से उलझ गए। एसएसपी ने थाने पहुंचकर कार्रवाई के आदेश दिए तो महिला कांस्टेबल ने युवती और सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला हुसैनी निवासी अंसार हुसैन की पुत्री कहकशा दोपहर करीब दो बजे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये बदलने के लिए पहुंची। कहकशा पर कोई परिचय पत्र नहीं था। बैंक कर्मचारियों ने रुपये बदलने से मना किया तो वह बैंक मैनेजर के पास जा पहुंची। बैंक मैनेजर से विवाद हो गया। बैंक में ड्यूटी दे रही थाना दक्षिण में तैनात महिला कांस्टेबल संगीता जादौन ने युवती को बैंक से बाहर करने का प्रयास किया। युवती ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। बैंक में अफरा तफरी मच गई। साथी के थप्पड़ मारने पर पुलिस ने युवती को पकड़ लिया और थाने ले आई। सपा नेता शमशाद बाबा समर्थकों सहित थाने पहुंच गए। युवती को छुड़ाने के लिए उनका पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।
एसएसपी हिमांशु कुमार थाने आ गए। मामले की जानकारी ली और कोतवाल दक्षिण को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही संगीता जादौन से कहकशा के खिलाफ तहरीर लेकर मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया। संगीता जादौन ने शमशाद बाबा के खिलाफ भी तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि वह आरोपी युवती कहकशा को थाने लाई थी।
विज्ञापन
उसके कुछ ही देर बाद शमशाद बाबा थाने आ गए और समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। समझौता न करने पर देख लेने की धमकी देते हुए थाने का घेराव कराने की बात कही थी। इसको लेकर पीड़िता दहशत में है। पुलिस ने शमशाद बाबा के खिलाफ तस्करा डालते हुए आलाधिकारियों को अवगत करा दिया है। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि युवती को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।