फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fed up with the performance of the people of the city cut Sati

कटौती से परेशान सती नगर के बाशिंदों का प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the performance of the people of the city cut Sati
बिजली कटौती के चलते लोगों ने सबस्टेशन पर हंगामा किया
बिजली संकट का दंश झेल रहे आसफाबाद सतीनगर के लोगों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने लेबर कालोनी स्थित विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित लोगों ने बताया कि आसफाबाद के मोहल्ला सती नगर में पिछले आठ दिन से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही आपूर्ति शुरू हो सकी। आपूर्ति न होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया। क्षेत्रीय निवासी रामबाबू, महाराज सिंह, इंद्रपाल, डा. कमलेश ने बताया कि क्षेत्र में आपूर्ति मटसेना विद्युत फीडर से दी जाती है। देहात क्षेत्रों में सप्लाई देने के लिए अधिकारियों द्वारा आसफाबाद के मोहल्ला सतीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति को काट दिया गया है। इसके चलते समस्या खड़ी हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो सती नगर की जनता रोड पर आंदोलन करते हुए विद्युत अधिकारियों का घेराव करेगी।
विज्ञापन


मुस्लिम क्षेत्रों में बिजली संकट से आक्रोश 
- कटौती के कारण पेयजल संकट गहराया, उद्योग धंधे प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो 
फीरोजाबाद। पुरुषोत्तम बिहार बिजली घर के अंतर्गत अघोषित कटौती किए जाने से जनता में आक्रोश है। कटौती के चलते क्षेत्र में पेयजल संकट है, वहीं उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। पुरुषोत्तम बिहार बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला विजय नगर, शीतल खां, कश्मीरी गेट, नसीर गंज सहित अन्य क्षेत्रों में कटौती जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। क्षेत्र में बमुश्किल आठ-दस घंटे आपूर्ति दी जा रही है। अघोषित कटौती के कारण क्षेत्र की जनता को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई न होने से जनता में खासा आक्रोश है। अधिवक्ता मसरूर अली ने कहा कि फीरोजाबाद शहर टीटीजेड में आता है। मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। इसके बावजूद अधिकारी जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। कटौती के संबंध में पूछने पर ऊपर से सप्लाई बंद होने की बात की जाती है, जबकि मुरादाबाद से कोई कटौती नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय जनता ने चेतावनी दी यदि आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। रोष व्यक्त करने वालों में असद अली एडवोकेट, शहजाद खां, प्रमोद कुमार बघेल, रफीक अली, आबिद अली आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed