फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fearless crooks in honeymoon, khaki is silent

सुहागनगरी में बेखौफ बदमाश, खामोश है खाकी

Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fearless crooks in honeymoon, khaki is silent
फिरोजाबाद के थाना नारखी के तजापुर गांव में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बदमाश एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस समय से उनका खुलासा तक नहीं कर पा रही है। त्योहार से पूर्व लगातार हो रही घटनाओं के बाद सुहागनगरी का व्यापारी वर्ग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले दक्षिण थाना क्षेत्र के हुंडावाला बाग निवासी केमिकल विक्रेता विनोद गुप्ता की दुकान से बदमाश तमंचे के बल हजारों पर हजारों की नकदी लूटकर ले गए। बीस दिन पूर्व इसी मोहल्ले में निवास करने वाले रमाकांत गुप्ता के यहां बदमाशों ने तमंचे को हवा में लहराते हुए धावा बोला था। जगार होने पर बदमाश भाग गए। रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला करतार नगर निवासी वेद प्रकाश कठेरिया के गोदाम में भी बदमाशों ने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध करा दिए गए। लेकिन बदमाश आज तक नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर शमशान घाट के सामने निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स के जवान के घर से बदमाश लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। करीब एक माह पूर्व नगला खंगर थाना क्षेत्र में थाने के समीप चोरी के दौरान बदमाशों ने चौकीदार की हत्या कर दी। लेकिन घटना का खुलासा आज तक नहीं हो सका। इससे के साथ ही टूंडला, सिरसागंज और शिकोहाबाद क्षेत्र में बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। लेकिन पुलिस न तो घटनाओं का खुलासा कर पा रही है और न ही बदमाशों की गिरफ्तारी। अपराधों को लेकर सुहागनगरी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed