फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fear of girl jumping into canal, search continues

Firozabad News: युवती के नहर में कूदने की आशंका, तलाश जारी

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fear of girl jumping into canal, search continues

विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती शनिवार शाम चार बजे घर से खेत पर जाने की कह कर गई थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जब परिजन नहर की तरफ पहुंचे तो उन्हें युवती की चप्पलें और उसकी चुन्नी नहर के पास पड़ी दिखाई दी। इससे उन्होंने कयास लगाया कि युवती नहर में कूद गई होगी। नहर में उसकी तलाश के लिए परिजन रविवार सुबह थाना पहुंचे और पीएसी गोताखोरों को बुलाने के लिए आग्रह किया। रेनू (24) निवासी नगला नया असुआ का परिजन ने विवाह तय कर दिया था। उसकी नवंबर में शादी होनी थी। रविवार को उसकी होने वाली ससुराल में सौगी (रस्म अदायगी) जानी थी। परिजन उसकी तैयारी कर रहे थे। तभी शनिवार को युवती शाम चार बजे के करीब घर से खेत पर जाने की कह कर निकली थी। लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई। परिजन ने बताया कि तलाशी के दौरान उसकी चप्पल और चुन्नी नहर किनारे पड़ी मिली थी। इससे उन्हें आशंका है कि कहीं उसने नहर में तो छलांग नहीं लगा दी। लेकिन परिवार युवती द्वारा उठाए गए इस कदम से भी स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि उससे किसी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं थी और ना ही परिवार के किसी सदस्य ने उससे कुछ कहा है। रविवार सुबह युवती के पिता कुछ रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंचे और पीएसी गोताखोरों को बुला कर तलाश कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पीएसी गोताखोरों को आगरा से बुलाया है। जैसे ही वह आ जाएंगे, युवती की तलाश शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही इटावा के बलरई थाना के प्रभारी को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed