फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father who came to pick up his daughter fell from the children's home's high balcony during a monkey attack.

Firozabad News: बंदर के हमले में बालगृह के ऊंचे छज्जे से गिरा बेटी को लेने आया पिता

Tue, 11 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Father who came to pick up his daughter fell from the children's home's high balcony during a monkey attack.
बाल सुधार गृह के ऊंचे छज्जे से गिरे व्य​क्ति का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
फिरोजाबाद। शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र में सुहाग नगर स्थित बालगृह परिसर में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति बंदर के हमले से 20 फीट ऊंचे छज्जे से नीचे आ गिरा। वह अपनी लापता पुत्री को लेने सोनभद्र से आया था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्र की एक किशोरी बीते दिनों बिना परिजन को बताए घर से निकल आई थी। चाइल्डलाइन ने किशोरी को बरामद कर सुहाग नगर स्थित बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया था। मंगलवार को सूचना मिलने पर किशोरी के माता-पिता उसे अपने साथ ले जाने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे किशोरी का पिता बालगृह के 20 फीट ऊंचे छज्जे पर बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान पीछे से आए बंदर ने हमला कर दिया। हमले में वह संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पत्थरों पर आ गिरा। घटना से दफ्तर के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में खलबली मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में पड़े मजदूर को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन




बंदर के हमले में यह घटना हुई है। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- मिथलेश कुमार सिंह, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed