{"_id":"689a387fd65ebadcd9046eec","slug":"father-was-shot-while-returning-from-his-in-laws-house-condition-critical-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-154094-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बेटी को ससुराल छोड़कर आ रहे पिता को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बेटी को ससुराल छोड़कर आ रहे पिता को मारी गोली, हालत गंभीर
Tue, 12 Aug 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल किसान को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची पुलिस। संवाद
फरिहा (फिरोजाबाद)। बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे साइकिल सवार पिता को रविवार देर रात गांव में ही गोली मार दी गई। गोली दाहिने हाथ के ऊपर बांह में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार पट्टे की खेती को लेकर विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही हैं।
हिम्मतपुर गांव निवासी उर्वेश सिंह (45) बेटी को ससुराल अवागढ़ छोड़कर घर लौट रहे थे। वह रात नौ बजे साइकिल से गांव में पहुंचे थे। तभी बाइक से दो युवक आए गोली मारकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मची गई। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा। उर्वेश के बेटे गौरव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव के आरोपी के खेत को पट्टे पर लेकर उर्वेश खेती करते थे। इसको लेकर कुछ दिन पहले वाद विवाद हुआ था। हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। उर्वेश के बेटे गौरव ने बताया कि जिन लोगों ने हमला किया है, उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण ही गोली मारी गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल उर्वेश के बेटे गौरव की तहरीर पर गांव के राजकुमार और पुष्पेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।