फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father filed complaint against son's girlfriend

Firozabad News: पिता ने बेटे की प्रेमिका के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 15 Jan 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Father filed complaint against son's girlfriend
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला रोशन में शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकने से हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने प्रेमिका और उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर दी। मृतक के पिता ने प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बनाने, मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव नगला रोशन निवासी राघवेंद्र उर्फ अंकुश की शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकने से मौत हो गई थी। इसकी खबर जब झपारा निवासी युवती (प्रेमिका) को हुई तो उसने भी फंदे पर लटक जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी जान बच गई। रविवार को युवक के पिता कोतवाली जसराना पहुंचे। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उनके पुत्र ने मना किया तो युवती के साथ उसके परिजन गाली गलौज कर मानसिक उत्पीड़न करने लगे। युवती ने अंकुश के खिलाफ तहरीर भी दी। इससे परेशान होकर उनके पुत्र ने अपनी जान दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिलने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। अधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed