फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father did second marriage, accused thrashed for protesting daughter

फिरोजाबाद: पिता ने की दूसरी शादी, बेटी के विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा

Wed, 15 Feb 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Feb 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Father did second marriage, accused thrashed for protesting daughter
पिता ने की दूसरी शादी, बेटी के विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा
विज्ञापन

एका। एका निवासी एक युवती ने पिता पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मामला एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गजू का है। पीड़िता दीपा का कहना है कि उसके पिता गिरीश कुमार ने परिवार की एक महिला से शादी कर ली है। इसकी जानकारी जब उसको हुई तो उसने इसका विरोध किया। इस पर चाची और उनके पुत्रों ने उसकी पिटाई कर दी। मां बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला फर्जी है। संवाद
विज्ञापन


मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चोरी
फिरोजाबाद। मकान का ताला तोड़कर चार लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जाने का आरोप पीड़ित ने पड़ोसी पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला कोठी नवीगंज निवासी लल्ला खां ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार के साले की बेटी की शादी में शामिल होने शिकोहाबाद गए थे। मकान का ताला लगा था। सुबह घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा था। घर में रखे करीब चार लाख रुपये और सोने के आभूषण गायब थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ली। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि पीड़ित ने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed