{"_id":"6973bc5704c613230b0ec5e0","slug":"father-and-son-arrested-for-plotting-land-dispute-sent-to-jail-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-165994-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमीन विवाद में साजिश रचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमीन विवाद में साजिश रचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Fri, 23 Jan 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जमीन की रंजिश में किसान को गोली मारने के मामले में नसीरपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच माह पूर्व 24 अगस्त 2025 को नगला टीकाराम निवासी किसान चंदन सिंह को गोली मारकर घायल किया गया था। इस मामले में पहले किसान के बेटे शेर सिंह ने गांव के ही दो भाइयों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की साजिश खुद घायल चंदन सिंह ने अपने बेटे उपेंद्र उर्फ मोनू के साथ मिलकर रची थी, ताकि जमीन विवाद में परिवार के ही दो भाइयों को फंसाया जा सके। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि जिस समय घटना बताई गई, उस दौरान नामजद आरोपी गांव में मौजूद थे।
पुलिस ने पहले ही साजिश में शामिल दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपी पिता-पुत्र फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को उपेंद्र उर्फ मोनू और इसके बाद नगला टीकाराम मोड़ के पास से चंदन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।