{"_id":"6903aec6793e13ba9b004c95","slug":"farmers-will-get-wheat-gram-and-pea-seeds-on-subsidy-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-159641-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा गेहूं, चना, मटर का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा गेहूं, चना, मटर का बीज
Fri, 31 Oct 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि किसानों को अनुदान पर बीज मुहैया कराए जा रहे हैं। सभी बीज भंडारों पर उन्नतिशील बीज मुहैया कराया गया है। किसान वहां से बीज प्राप्त करके बुवाई कर सकते हैं। संयुक्त कृषि निदेशक नीरज कटियार ने टूंडला बीज भंडार का निरीक्षण करने के साथ किसानों को बीज की कीटों का वितरण कराया।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले में एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में रबी की फसल की बुवाई अक्तूबर एवं नवंबर माह में की जाती है। फसलों का उत्पादन बढ़ाने को कृषि विभाग के द्वारा उन्नतिशील बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने को राजकीय बीज भंडारों पर बीज उपलब्ध है। बीज भंडारों पर सरसों, चना, मटर, मसूर एवं गेहूं की उन्नतिशील प्रजातियों के बीज प्रदर्शन योजना एवं सामान्य वितरण योजना में उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ सरसों के निशुल्क मिनिकिट एक एकड़ पर दो किलोग्राममी मिनीकिट किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। दो प्रजातियों पूसा मस्टर्ड 32 एवं आजाद महक के बीज उपलब्ध कराये गए हैं। जिले में 5500 मिनिकिट सभी विकास खंड के राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध कराए है। किसान मिनीकिट प्राप्त करने को कृषि विभाग की बेबसाइट पर बुकिंग करने के बाद बीज भंडार से प्राप्त कर सकेंगे। गेहूं का जंपा प्रजाति का 5700 कुंतल,डीबीडब्ल्यू 303 का 2500 कुंतल, डीबीडब्ल्यू 187 का 2500 कुंतल, डीबी डब्ल्यू 303 का 700 कुंतल बीज का उपलब्ध है। इसका वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इधर संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल नीरज कटियार ने बृहस्पतिवार को टूंडला राजकीय बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध कराए गए बीजों के साथ ही वितरण की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि बीज का वितरण किसानों को प्राथमकिता के आधार पर किया जाए। ताकि किसान उसकी बुबाई कर सकें।