{"_id":"69404e8382bf5e969703a660","slug":"farmers-union-staged-a-sit-in-at-the-bsa-office-against-the-beo-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163096-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसान यूनियन ने बीईओ के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसान यूनियन ने बीईओ के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
Mon, 15 Dec 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के बाहर धरना में बीएसए से वार्ता करते हुए किसान नेता। स्त्रोत: संगठन।
- फोटो : बीएसए कार्यालय के बाहर धरना में बीएसए से वार्ता करते हुए किसान नेता। स्त्रोत: संगठन।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एका ब्लॉक के बीईओ और शिक्षक के मध्य सीएल को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लया है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को दबरई स्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने बीईओ को हटाए जाने की मांग की है। बीएसए ने जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।
भाकियू भानू जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारी और शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकजुट हो गए। इसके बाद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीईओ शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत यादव का कहना है कि शिक्षक द्वारा सीएल लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। स्वीकृत नहीं होने पर निरस्त कर दिया जाता, तो मामला आगे नहीं बढ़ता। राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक का पद एक सम्मानित होता है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभद्रता करना दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुंदर यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष हित गोपाल उपाध्याय, डॉ. हेमंत यादव, नागेश यादव, मुकेश यादव, राजपाल सिंह लोधी, धर्मेंद्र यादव, संजय शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, मुकेश यादव उपस्थित रहे।