{"_id":"580a1a364f1c1b434b705001","slug":"farmers-took-to-the-highways-on-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर हाईवे पर उतरे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर हाईवे पर उतरे किसान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी की फसल की बुवाई के दौरान बिजली संकट होने पर गुस्साए किसानों ने भाकियू (टिकैत) के बैनर तले शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसान हाईवे पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों ने समझाकर उन्हें हाईवे से हटाया।
भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में जिले के किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यालय के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। रामवीर सिंह यादव ने कहा प्रशासन को किसानों की समस्याओं की चिंता नहीं है। किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। जेड़ाझाल परियोजना से जुड़े किसानों की भूमि बिना कोई मुआवजा दिए कब्जा ली। किसान अभी तक तहसीलों के चक्कर लगाने को विवश हैं। उद्यान विभाग ने खराब मूली का बीज देकर किसानों के साथ धोखा किया है। तहसील अध्यक्ष जसराना रुद्रपाल सिंह ने कहा बिजली आपूर्ति कम हो रही है। प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष शिकोहाबाद श्याम सिंह, लायक सिंह शर्मा, डाक्टर बहादुर सिंह, किताब सिंह, फूल सिंह, चरन सिंह, ब्रजेश कुमार चनौरा, शिशुपाल सिंह, सविता, सुरेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
रबी में बोई जाने वाले मुख्य फसलें.....
गेहूं ---- 98 हजार हेक्टेयर
जौं- 9.5 हजार हेक्टेयर
चना,मटर मशहूर-एक हजार हेक्टेयर
आलू 65 हजार हेक्टेयर
तिलहन दस हजार हेक्टेयर
पांच नहर प्रणालियों से जुड़ी कुल 48 टेल हैं।
टूंडला एवं फीरोजाबाद ब्लाक में काफी कम जाता है पानी।
नलकूप विभाग की 360 नलकूप फसलों को किसान करते हैं सिंचित।
ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे बिजली की आपूर्ति हम करा रहे हैं। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए। लाइन में खराबी आदि हो जाने पर अगले दिन कटौती की पूर्ति करते हैं। हमारा प्रयास होगा कि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
आरबी राय
एक्सईएन विद्युत ग्रामीण फीरोजाबाद।