फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers ready to give land for establishment of industrial corridor

Firozabad News: औद्योगिक गलियारे की स्थापना के लिए किसान भूमि देने को तैयार

Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers ready to give land for establishment of industrial corridor
फिरोजाबाद। डीएम के समझाने पर औद्योगिक गलियारा की स्थापना के लिए किसान भूमि का बैनामा करने को तैयार हो गए। डीएम ने समझाया कि इसकी स्थापना होने से परिवार के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ भविष्य में क्षेत्र की तरक्की होगी। खुद एवं परिवार के बेहतर भविष्य के लिए भूमि देने का निर्णय काफी ठीक रहेगा। डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में सीडीओ शत्रोहन वैश्य की उपस्थित में तहसील शिकोहाबाद के सभागार में लेखपाल, पंचायत सचिव के साथ किसानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिकोहाबाद के साथ सिरसागंज तहसील क्षेत्र की औद्योगिक गलियारे के निर्माण में आ रही अड़चने को दूर करने पर मंथन किया गया। इसमें शिकोहाबाद तहसील के नसीरपुर व सिरसागंज तहसील के गांव गौसपुर, सलेमपुर चक, अबाबकरपुर के किसानों की भूमि चिह्नांकित की है। यूपीसीडा के द्वारा इस गलियारे की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को इस दौरान समझाते हुए कहा कि वह अपनी भूमि को इस महत्वपूर्ण गलियारे के निर्माण के लिए प्रदान करें। जिससे जिले में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई का निर्माण हो सकेगा। डीएम के समझाने पर ही किसान अपनी भूमि का बैनामा करने को तैयार हो गए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एसडीम शिकोहाबाद अंकित वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed