{"_id":"68efef481790b4f3cd0e6907","slug":"farmer-shot-dead-in-madavali-embankment-dispute-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-158653-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मदावली में मेड़ विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मदावली में मेड़ विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या
Thu, 16 Oct 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35 धर्मवीर का मेडिकल कॉलेज में उपचार कर जान बचाने की कोशिश करते डॉक्टर। स्रोतः वीडियो ग्रै
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला के गांव मदावली में खेत की मेड़ (सीमा) के पुराने विवाद में बुधवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल रात में ही तैनात किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस के अनुसार, गांव मदावली निवासी धर्मवीर (48) बुधवार रात करीब 8:30 बजे टूंडला से अपने घर लौट रहे थे। धर्मवीर पक्ष का आरोप है कि जैसे ही वह गांव निवासी लालता प्रसाद के घर के सामने पहुंचे मेड़ विवाद से जुड़े दूसरे पक्ष ने उन पर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से धर्मवीर सड़क पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीकांड होते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने गांव के ही लालता प्रसाद पर गोली मारने का सीधा आरोप लगाया है।
जिस वक्त यह घटना हुई एसएसपी सौरभ दीक्षित टूंडला शहर में पैदल मार्च कर रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ अंबरीश कुमार और थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल तत्काल मदावली गांव पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी लालता प्रसाद एवं अन्य की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।