फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmer died from shock in bajhera

बजेहरा में किसान की सदमे से मौत

Fri, 01 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 01 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से बर्बादी के बाद बची फसलों की मढ़ाई में गल्ला कम निकलने पर गांव बजहेरा में एक और किसान की मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार किसान को हार्ट अटैक पड़ा था, उन्होंने बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी करन सिंह (72) पुत्र उमराय ने अपने 17 बीघा में से आठ बीघा खेत में आलू बोया था। जो पहले ही बर्बाद हो गया था। शेष नौ बीघा में गेहूं और जौ की फसल बोई थी। बरसात व ओलावृष्टि से उसे भी नुकसान हुआ। बची फसल की गुरुवार रात को करन सिंह मढ़ाई कराई। परिवारीजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह जब देखा तो केवल आठ बोरा गेहूं और जौ निकला था। इससे करन सिंह सदमे में आ गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें अटैक पड़ गया। गंभीर हालत में परिवारीजन उपचार के लिए उन्हें टूंडला ले जा रहे थे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed