फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer Dead watching waste crop

बर्बाद फसल देख किसान की मौत

Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer Dead watching waste crop
 शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव आरौंज में किसान की शनिवार सुबह फसल बर्बादी के सदमे से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव आरौंज निवासी किसान अशोक कुमार यादव (50) पुत्र किताब सिंह यादव ने गांव के ही शैतान सिंह और जुगेंद्र सिंह से 12 बीघा खेत बटाई पर लेकर गेहूं की फसल की थी। बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद देख अशोक परेशान रहने लगा था। पुत्र अरविंद, पुष्पेंद्र और भूपेंद्र के बेरोजगार होने के कारण भी वह चिंतित था। अरविंद ने बताया कि पिता ने परिवार के लोगों से बोलना बंद कर दिया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह खेतों की तरफ जाने को निकले तभी जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम और शिकोहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed