{"_id":"5e6d19b38ebc3ea7ce344d98","slug":"fansi-firozabad-news-agr433848212","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर में महिला फांसी के फंदे पर झूली,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरपुर में महिला फांसी के फंदे पर झूली,मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में एक महिला खेत पर फांसी के फंदे पर लटक गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर ले आए। महिला के पिता की सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
शंकरपुर निवासी कंठश्री (50) पत्नी ग्याप्रसाद शुक्रवार दोपहर बाद खेत पर ही काम करने गई थी। कुछ देर बाद उसने वहां एक पेड़ पर फांसी का फंदा कस लिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव उतारकर घर ले आए। उन्होंने कंठश्री के मायके वालों को सूचना दी। महिला के पिता ज्योति प्रसाद ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंठश्री के चार बेटे हैं।
विज्ञापन
एसओ थाना बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार का कहना है कि कंठश्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।