फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Family of Ayushman beneficiaries will increase, cards will be made for 2.37 lakh beneficiaries

Firozabad News: आयुष्मान के लाभार्थियों का बढ़ेगा कुनबा, 2.37 लाख लाभार्थियों के बनेंगे कार्ड

Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Family of Ayushman beneficiaries will increase, cards will be made for 2.37 lakh beneficiaries
फिरोजाबादस। अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं और आपका इस योजना के तहत आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड पहले ही बन चुका है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों का नहीं बना है तो आपके लिए अच्छी खबर है। शासन द्वारा अब ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके परिवार के सदस्य आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं। इसके लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को दो लाख 37 हजार 761 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने की सूची प्राप्त हो गई है।केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से एक आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर शासन-प्रशासन द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका व अन्य विभागों के सहयोग से जगह-जगह कैंप आयोजित कर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में आयुष्मान योजना के तहत कुल छह लाख लाभार्थी हैं, जिसमें से दो लाख से ज्यादा लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। बीते दिनों शासन द्वारा घोषण करते हुए कहा कि अब उन लोगों के भी आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके परिवार के किसी एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड पूर्व में बन चुका है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्योें का नाम सूची में होने के बाद भी उनका गोल्डन कार्ड नहीं बना है। इसे लेकर शासन से स्वास्थ्य विभाग को 2.37 लाख लाभार्थियों की सूची प्राप्त हो गई। इनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया को भी विभाग ने प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


----
जिले में 2.37 लाख ऐसे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की शासन से सूची प्राप्त हुई है। इनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड पूर्व में ही बन चुके हैं, लेकिन अन्य सदस्यों के नहीं बने हैं। अब ऐसे लाभार्थियों के भी कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरव शाक्य, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed