फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fake teacher did not appear in the hearing, now it will be dismissed

सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ फर्जी शिक्षक, अब होगी बर्खास्ती

Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fake teacher did not appear in the hearing, now it will be dismissed
फिरोजाबाद। हाथरस के कंपोजिट विद्यालय में तैनात हमनाम शिक्षक के फर्जी अभिलेखों से प्राथमिक विद्यालय नगला परियन में नौकरी करने वाले प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होना अब तय हो गया है। अपना पक्ष रखने के लिए फर्जी शिक्षक को बीएसए ने अंतिम नोटिस भेजा है। फिर भी शिक्षक कमेटी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। अब शिक्षक बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 15 साल तक नौकरी में लिए गए वेतन को वसूलने को रिकवरी जारी होगी।
विज्ञापन

मदनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला परियन में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार हाथरस के ब्लॉक सासनी के कंपोजिट स्कूल दरियापुर में तैनात हमनाम शिक्षक के अभिलेखों से 15 साल से नौकरी कर रहा था। दो माह पूर्व मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद एसटीएफ ने जांच की थी, तो मामला सही पाया गया। एसटीएफ ने बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि देवेंद्र कुमार ने फर्जी अभिलेखों से नौकरी हासिल की थी। उसको अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार नोटिस भेजे थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। फोन नंबर बंद जा रहा है। स्कूल में भी उपस्थित नहीं हुआ। अब शिक्षक को बर्खास्ती की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कराने के साथ रिकवरी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed