फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fake loan taken in the name of LIC agent

Firozabad News: एलआईसी एजेंट के नाम पर लिया फर्जी लोन

Tue, 10 Jun 2025 07:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Jun 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Fake loan taken in the name of LIC agent
सांकेतिक 
- पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर कराई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। एलआईसी एजेंट के फर्जी हस्ताक्षर करके ऋण लेने वालों के खिलाफ एजेंट ने एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अरांव निवासी अजीत कुमार जैन एलआईसी में एजेंट पद पर है। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए बताया है कि वह वर्ष 1983 से एलआईसी के एजेंट तौर पर काम कर रहे हैं। 11 अप्रैल को वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम ने पीड़ित को एक नोटिस देते हुए गत 20 मार्च को अवगत कराया, कि एक पॉलिसी पर एजेंट कूटरचित ढंग से हस्ताक्षर गवाह बतौर करके अज्ञात व्यक्तियों ने ऋण प्राप्त किया है। पीड़ित एजेंट ने नोटिस के जवाब में भारतीय जीवन बीमा निगम के उच्चाधिकारियों को कहा कि उक्त ऋण के फॉर्म पर पीड़ित के हस्ताक्षर नहीं हैं। विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अन्य लोगों ने उसे षड़यंत्र के तहत फसाने का प्रयास किया है। पीड़ित ने एलआईसी के अधिकारियों से कूटरचित ढंग से हस्ताक्षर करके ऋण लेने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी के आदेशों पर थाना शिकोहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed