फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Factory workers stop kerosene, bangle supply crisis

Firozabad News: कारखानेदारों ने केरोसिन किया बंद, चूड़ी जुड़ाई का संकट

Tue, 04 Jun 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Factory workers stop kerosene, bangle supply crisis
कारखानेदारों ने केरोसिन किया बंद, चूड़ी जुड़ाई का संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कारखानेदारों ने कांच चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को केरोसिन देना बंद कर दिया है। इससे शहर के कांच चूड़ी उद्योग पर संकट गहरा गया है। कामबंदी के हालात के बीच कांच उद्योग पर गहरा रहे संकट को थामने के लिए कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ ने सहायक श्रमायुक्त को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शहर में संचालित करीब 65 से अधिक कारखानों से जुड़े चूड़ी जुड़ाई को अचानक केरोसिन का टोटा हो गया है। केरोसिन नहीं मिलने के कारण शहर की प्रमुख श्रमिक बस्तियों में चूड़ी जुड़ाई के अड्डों पर सन्नाटा पसरने लगा है। श्रमिकों का आरोप है कि कारखानेदारों ने अचानक केरोसिन देना बंद कर दिया है। इस कारण से शहर में चूड़ी जुड़ाई का काम प्रभावित है। हालत नहीं सुधरे तो शहर में कांच चूड़ी उद्योग पर तालाबंदी अथवा हड़ताल जैसे हालत गहराने का संकट उत्पन्न होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी कांच चूड़ी कारखानेदारों की होगी। इस संबंध में कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ ने सहायक श्रमायुक्त को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में समस्या के निदान की मांग की गई है। अन्यथा की स्थिति में हड़ताल की आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त से वार्ता बुलाने की अपील
मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचा। सूरजपाल क्रांति के नेतृत्व में पहुंचे श्रमिकों ने सहायक श्रमायुक्त से तत्काल त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने की अपील की है। ताकि कांच चूड़ी उद्योग पर मंडरा रहे हड़ताल के संकट से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed