{"_id":"64bd3646023c9e8e0d05f018","slug":"eye-flu-is-spreading-rapidly-in-firozabad-there-is-shortage-of-drops-at-medical-stores-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में तेजी से फैल रहा 'आई फ्लू': मेडिकल स्टोर्स पर ड्रॉप की कमी, गांवों में संक्रमितों की संख्या अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में तेजी से फैल रहा 'आई फ्लू': मेडिकल स्टोर्स पर ड्रॉप की कमी, गांवों में संक्रमितों की संख्या अधिक
Sun, 23 Jul 2023 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:46 PM IST
सार
फिरोजाबाद में 'आई फ्लू' तेजी से फैल रहा है। इस वजह से मेडिकल स्टोर्स पर ड्रॉप की कमी हो गई है। गांवों में संक्रमितों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
आंख (डेमो इमेज)
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बारिश के बाद बदलते मौसम में बीमारियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बरसाती बीमारियों के साथ ही नगर में 'आई फ्लू' ने पैर फैला दिए हैं। टूंडला नगर में लगभग हर तीसरे परिवार में 'आई फ्लू' का रोगी है। इस बीमारी के बढ़ने के साथ ही नगर में इसकी दवा की कमी हो गई है। मेडिकल स्टोरों पर दवा नहीं मिल रही है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद तेज धूप निकलने के साथ ही बरसाती बीमारियों ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। टूंडला में उल्टी, दस्त, सर्दी-जुकाम, बुखार के अलावा इस समय लोग 'आई फ्लू' के शिकार हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में 'आई फ्लू' तेजी से फैल रहा है। परिवार के एक सदस्य को 'आई फ्लू' होने पर लगभग सभी परिवारीजन इसकी चपेट में आ रहे हैं। शहर की अपेक्षा गांव देहात में इसके रोगी अधिक हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- गांव-गांव मिल रहे 'आई फ्लू' के मरीज: मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में 100 से अधिक संक्रमित, जानें लक्षण और बचाव
विज्ञापन
'आई फ्लू' से महिला, बुजुर्ग, युवा व बच्चे सभी पीड़ित हैं। अन्य पीड़ितों ने बताया कि 'आई फ्लू' से पूर्व आंखों में दर्द, खुजली होती है। फिर आंखें लाल हो जाती हैं। सूजन आ जाती है। आनंद नगर निवासी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी लक्ष्मी बाजार गई थी। शाम तक उन्हें 'आई फ्लू' हो गया।
बताया कि इसके बाद उनके भाई दुर्गेश के साथ ही पूरे परिवार को 'आई फ्लू' हो गया। उनके मोहल्ले में कई परिवार 'आई फ्लू' से पीड़ित हैं। लाइन पार के गांव नगला सोना, नगला झम्मन, बड़ा कूंआ, छाहरी, रसूलाबाद आदि के अलावा नगर के कई मोहल्लों में 'आई फ्लू' ने पैर फैला दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- प्रेमी के साथ भाग गई महिला: पति पर हत्या कर शव गायब करने का केस; डेढ़ माह बाद खुला राज तो सभी रह गए हैरान
बताया कि इसके बाद उनके भाई दुर्गेश के साथ ही पूरे परिवार को 'आई फ्लू' हो गया। उनके मोहल्ले में कई परिवार 'आई फ्लू' से पीड़ित हैं। लाइन पार के गांव नगला सोना, नगला झम्मन, बड़ा कूंआ, छाहरी, रसूलाबाद आदि के अलावा नगर के कई मोहल्लों में 'आई फ्लू' ने पैर फैला दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- प्रेमी के साथ भाग गई महिला: पति पर हत्या कर शव गायब करने का केस; डेढ़ माह बाद खुला राज तो सभी रह गए हैरान
पैरीमोन, सिप्लोक्स-डी आई ड्रॉप्स की कमी
'आई फ्लू' बीमारी के पैर फैलाने के साथ ही नगर के मेडिकल स्टोरों पर एंटी एलर्जिक आई ड्रॉप की मांग बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में यह रोग तेजी से फैलने पर नगर के मेडिकल स्टोरों पर पैरीमोन, सिपलोक्स डी जैसे ड्रॉप्स की कमी हो गई है। ड्रॉप न मिलने पर लोग गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे हैं।यह भी पढ़ेंः- Video: बहू ने बहन के साथ मिलकर भरी कचहरी में ससुर पर बरसाईं चप्पलें, महज इतनी सी थी बात