{"_id":"67782891601074c4ba07dd3e","slug":"exploitation-of-ground-water-was-found-in-seven-cold-storages-without-permission-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-140153-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सात शीतगृहों में बिना अनुमति होते मिला भूगर्भ जल का दोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सात शीतगृहों में बिना अनुमति होते मिला भूगर्भ जल का दोहन
Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बगैर एनओसी भूगर्भ जल दोहन करने वाली संस्थाओं के विरुद्ध डीएम की ओर से गठित संयुक्त टीम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा।
टीम ने शिकोहाबाद और टूंडला क्षेत्र के शीतगृहों में भूगर्भ जल संरक्षण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) अफसरों ने किया सर्वेसर्वे किया। सभी को 15 दिन में एनओसी हासिल करने की हिदायत दी गई।
जिले में संचालित अधिकांश शीतगृहों, कांच व चूड़ी इकाई, होटल-मैरिज होम के अलावा वाटर पार्क एवं चूड़ी पॉलिश प्लांट संचालक हर दिन लाखों लीटर भूगर्भ जल का दोहन कर रहे हैं। बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन कर रहे इन सभी 750 से अधिक इकाइयों को भूगर्भ जल संस्थान आगरा द्वारा नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बाद भी भूगर्भ जल दोहन कर रहीं इकाइयों पर जिला प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। जिला प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भूगर्भ जल संस्थान के अधिकारियों ने कृष्णा कोल्ड स्टोरेज, आरके कोल्ड स्टोरेज, एसएन शर्मा कोल्ड, परम काेल्ड स्टोरेज, पालीवाल कोल्ड स्टोरेज, उपाध्याय कोल्ड स्टोरेज, मां दुलारी जैन कोल्ड स्टोरेज पर सर्वे किया। किसी भी जगह पर भूगर्भ जल दोहन को जरूरी एनओसी उपलब्ध नहीं कराई गई।
सभी को 15 दिन के भीतर एनओसी हासिल करने अन्यथा की स्थिति में सीलिंग कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। सर्वे के दौरान भूगर्भ जल संरक्षण विभाग के राजकुमार शर्मा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता अमनदीप शामिल रहे। संवाद