फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Excess payment of lakhs in Tundla Municipality

Firozabad News: टूंडला नगर पालिका में लाखों का अधिक कर दिया भुगतान

Wed, 09 Aug 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Excess payment of lakhs in Tundla Municipality
फिरोजाबाद। जिले की टूंडला नगर पालिका में विकास कार्य के लिए मिली धनराशि को मनमाने ढंग से खर्च किया गया। सीएजी की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को नुकसान पहुंचाने का काम करने के साथ ही चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया। सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई तो कइयों की गर्दन फंसेगी। शासन की ओर से प्रदेश भर के नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं नगर निगमों की जारी की गई रिपोर्ट में जिले की टूंडला नगर पालिका का जिक्र आया है। इसमें टूंडला नगर पालिका में शासनादेश के विपरीत गृहकर का निर्धारण करके 17.80 लाख का नुकसान पहुंचाया गया है। इसके साथ-साथ ही हैंडपंपों के रीबोर एवं नए स्थापना के कार्य में भी 7.93 लाख से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। राज्य वित्त आयोग से प्राप्त निर्माण कार्यों की धनराशि में से रॉयल्टी की कटौती के आगणन स्वीकृत अधिकारी के बिना कर लिया गया। इसमें करीब चार लाख से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ विद्युत सामिग्री आपूर्ति के बिलों से आयकर,व्यापारकर आदि की कटौती न करके 32.61 लाख तथा विद्युत सामग्री आपूर्ति में न्यूनतम निविदादाता की निविदा मेंकमियां दर्शाई गई व दोबारा से निविदा आमंत्रित करके उन्हीं कमियों के साथ दोगुना दर पर निविदा को स्वीकृत करते हुए एक करोड़ का अधिक भुगतान करने का मामला भी पकड़ा है। नवीन हैंडपंप लगाने एवं रीबोर करने में न्यूनतम निविदा 49 हजार नवीन एवं 38 हजार रीबोर को स्वीकार नहीं किया, बल्कि नवीन के लिए 59900 एवं रीबोर 46 हजार की दरें स्वीकार करके मैं. प्रिया ठेकेदार को अधिक भुगतान किए जाने के साथ ही पहाड़ी भर्रा नाले के निर्माण में जिला प्रशासन द्वारा कराई जांच मे अनियमितता मिलने पर एक करोड़ 22 लाख 72 हजार 391 के अधिक अमान्य भुगतान की वसूली पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed