फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Examination in pathology stalled due to non-availability of server, patients kept wandering

Firozabad News: सर्वर न आने से पैथोलाॅजी में जांच ठप, भटकते रहे मरीज

Wed, 28 Aug 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Examination in pathology stalled due to non-availability of server, patients kept wandering
फिरोजाबाद। ऑनलाइन व्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को पैथोलॉजी में सर्वर न आने से मरीज जांच के लिए भटकते रहे। कई मरीजों को तो प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच के लिए जाना पड़ा। उच्चाधिकारियों ने लखनऊ बात कर सर्वर ठीक कराया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई।बीमारियों का सीजन चल रहा है। पैथोलॉजी में 300 से 350 मरीजों की जांच प्रतिदिन की जा रही है। रविवार और जन्माष्टमी पर अवकाश के बाद मंगलवार को ओपीडी खुली। ऐसे में मरीजों की कतारें दोपहर तक लगी रहीं। चिकित्सक ने जिन मरीजों की रक्त जांच लिखी, उन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि पैथोलॉजी में सैंपल सीसी पर सर्वर से ही बार कोड अंकित किया जाता है। लेकिन, सर्वर ठप होने से मरीज सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइन में खड़े रहे। कई मरीज प्राइवेट पैथोलाॅजी पर चले गए।
विज्ञापन

वहीं, जो मरीज गरीब थे, वह सर्वर आने के इंतजार में ही जमीन पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में सर्वर न आने की समस्या सामने आई। उन्होंने लखनऊ में मुख्यालय पर वार्ता कर सर्वर को चालू कराया। इसके बाद जांच के लिए रक्त के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


-पैथोलॉजी का सर्वर कार्य नहीं कर रहा था। लखनऊ से बात कर सर्वर को चालू करा दिया गया। इसके बाद मरीजों के सैंपल लिए गए।
डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed