फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Examination in council schools from today, 1.5 lakh students will appear

Firozabad News: परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा आज से, डेढ़ लाख छात्र होंगे शामिल

Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Examination in council schools from today, 1.5 lakh students will appear
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जो 27 मार्च तक चलेंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीएसए ने परीक्षा में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1827 परिषदीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में एक लाख 54 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हो रही हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:15 बजे से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पाली की 12:15 से 2:45 बजे तक होगी। इसमें कक्षा एक के सभी विषयों की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी। इसके लिए प्रश्न स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने तैयार किया है। जबकि कक्षा दो से तीन तक 50-50 प्रतिशत अंकों की लिखित व मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा चार व पांच में 70 अंक की लिखित और 30 अंक मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी। प्रश्न पत्रों को जिला स्तर पर तैयार कर स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है। पहला पेपर सामाजिक विषय व गणित की लिखित परीक्षा के साथ शुरुआत होगी। जबकि 27 मार्च को अंतिम दिन सिर्फ कक्षा एक के विद्यार्थियों मौखिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



परीक्षा की तैयारियां पूरी
बुधवार से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 27 मार्च तक चकेंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गईं। सभी अध्यापकों को पूरी शुचिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च को रिजल्ट वितरित किया जाएगा।
आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed