फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Every college will be monitored from moment to moment, control room ready

Firozabad News: हर कॉलेज की होगी पल-पल निगरानी, कंट्रोल रूम तैयार

Thu, 13 Feb 2025 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Every college will be monitored from moment to moment, control room ready
रिसोर्स सेंटर में बना बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम। स्त्रोत: विभाग। - फोटो : रिसोर्स सेंटर में बना बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम। स्त्रोत: विभाग।
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय से कंट्रोल रूम को हटाकर अब पंचायत रिसोर्स सेंटर कर दिया है। यहां 107 कंप्यूटर का कंट्रोल रूम बनाया है, जो जिले में अब तक का सबसे बड़ा कंट्रोल रूम है। इस कंट्रोल से हर कॉलेज में पल-पल की गतिविधियां देखी जाएंगी। गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ संबंधित व्यक्ति पर सख्ती बरती जाएगी।हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें ऑनलाइन किया है। डीएम ने बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए पल-पल की निगरानी करने के आदेश दिए हैं। इस पर क्रियान्वयन करते हुए डीआईओएस कार्यालय से कंट्रोल रूम हटाकर पंचायत रिसोर्स सेंटर में बनाया है। इसमें 107 कंप्यूटर लगाए गए है। प्रत्येक पर एक-एक ऑपरेटर तैनात किया है। गड़बड़ी मिलने पर या समस्या पर तुरंत सूचित करेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पंचायत रिसोर्स सेंटर में कंट्रोल रूम तैयार है। सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए हैं। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर सेंटर से हर पल की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed