{"_id":"64c54eccb206882217052f86","slug":"even-after-killing-during-the-day-the-accused-fired-at-night-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-1617-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिन में हत्या करने के बाद भी रात में आरोपियों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिन में हत्या करने के बाद भी रात में आरोपियों ने की फायरिंग
Sat, 29 Jul 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में पिछले तीन दिनों में तीन हत्याकांड के बाद लोग सहमें हुए हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली भी कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है। नीरज उर्फ नीरू की शुक्रवार को दिन में हत्या करने के बाद शुक्रवार रात को आरोपियों ने गांव में फायरिंग कर दशहत फैलाने की कोशिश की। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामवासी सहम गए। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।
यमुना में बालू के अवैध खनन को लेकर उपजी रंजिश के चलते गांव ठार कामरान गुदाऊं निवासी युवक नीरज उर्फ नीरू पुत्र जगत सिंह की शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में मृतक के ताऊ मुन्नालाल की ओर से ठार नेपाल निवासी पंचम सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में जुटी है। वहीं मृत युवक नीरज के शव का पोस्टमार्टम के घर में बैठे गमगीन परिजन व शुक्रवार-शनिवार की रात करीब अचानक हुए कई फायर की तड़ तडाहट सुन कर सहम गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नीरज के हत्यारोपी अभी भी बेखौफ हैं। उन्होंने पीड़ित पक्ष को धमकाने के इरादे से ठार बालक राम के समीप फायरिंग की और भाग गए। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना थाना लाइनपार पुलिस को भी दी। लेकिन पूछे जाने पर एसओ लाइनपार सचिन कुमार ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। एसओ ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को हुई मृतक की अंत्येष्टि-
यमुना बालू के अवैध खनन से उपजी रंजिश का भेंट चढ़े नीरज उर्फ नीरू के शव को पुलिस ने रात को ही पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन देर रात करीब एक बजे शव घर पहुंच पाया। इस कारण परिजनों ने मृतक नीरज का अंतिम संस्कार शनिवार को करीब डेढ़ बजे पैत्रक भूमि पर कर दिया।
विज्ञापन
गांव में तनाव पूर्ण शांति-
बीहड़ इलाके में गत दिवस हुए हत्याकांड में दोनों पक्ष दबंग हैं। दोनों पर ही कातिलाना हमला,हत्या, अवैध खन,मारपीट जैसे मामले पंजीकृत हैं। ऐसे में गांव व उसके आसपास के इलाके में तनाव पूर्ण शांति है। लेकिन क्षेत्रीय लोगों की माने तो ताजा हत्याकांड के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।