फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Erupted on indecency women, beaten to electricity

अभद्रता पर भड़की महिलाएं, विद्युतकर्मियों को पीटा

Fri, 21 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Erupted on indecency women, beaten to electricity
फीरोजाबाद। चेकिंग और जांच के नाम पर जबरन घर में घुसी विद्युत टीम ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इसके विरोध में महिलाओं ने कर्मचारियों की पिटाई लगा दी। जमकर हंगामा किया और विद्युत टीम को घर में बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम को मुक्त कराया। वहीं अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ विद्युत चेकिंग करने के लिए कोटला रोड टापाखुर्द पहुंचे थे। अवर अभियंता टीम के साथ उर्मिलादेवी पत्नी कैलाश चंद्र के घर में घुस गए। उस वक्त उर्मिला परिवार के साथ अकेली थीं। पति और बच्चे काम पर गए थे। उर्मिला देवी ने घर में घुसने का विरोध किया तो विद्युत कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इस पर महिलाओं ने विद्युत कर्मचारी को पीट दिया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने टीम को घर के अंदर ही बंधक बना लिया और पिटाई की। मामला बढ़ता देख कोतवाल उत्तर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बंधक बनाई गई टीम को मुक्त कराते हुए मामले को शांत कराया। पीड़िता उर्मिला देवी का आरोप है कि कर्मचारी और अधिकारी जबरन घर में घुस आए। उनसे अभद्रता की गई। जबकि अवर अभियंता धर्मेंद्र का कहना है कि वह टीम के साथ घर में नहीं घुसे थे और न ही उन्होंने महिलाओं से अभद्रता की थी। विद्युत चोरी पकड़े जाने पर उर्मिला देवी ने शोरगुल कर क्षेत्रीय लोगों को एकत्रित किया था। टीम को न तो बंधक बनाया गया और न ही पिटाई हुई। कोतवाल उत्तर का कहना है कि अवर अभियंता धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं से अभद्रता किए जाने की तहरीर आती है तो उनका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed