फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Errors in Ayushman cards will be rectified; treatment will not be stalled.

Firozabad News: आयुष्मान कार्डों की त्रुटियों में होगा सुधार, नहीं अटकेगा उपचार

Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Errors in Ayushman cards will be rectified; treatment will not be stalled.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। आयुष्मान कार्ड में त्रुटियों के चलते सालों से उपचार से वंचित हजारों लोगों को बड़ी राहत दी गई है। त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। हालांकि पात्र के नाम को छोड़कर अन्य त्रुटियां ही दुरूस्त की जा सकेंगी। जिलेभर में सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाने की भी तैयारी है।जिले में करीब 6 लाख से अधिक लोग आयुष्मान योजना में शामिल हैं। इन्हें पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। लेकिन हजारों पात्र ऐसे हैं, जिनके कार्डों में नाम, पता, जन्मतिथि में त्रुटि है। ऐसे में इन पात्रों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। लोगों की शिकायतों से लगातार शासन को अधिकारी अवगत करा रहे थे।
विज्ञापन

अब त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खोला गया है। हालांकि कार्ड में पात्र के नाम में यदि कोई गड़बड़ी है तो वह दुरुस्त नहीं होगी। बल्कि पिता का नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य में त्रुटि है तो वह अब स्थानीय स्तर पर ही दुरुस्त की जा सकेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप भी लगाए जाएंगे, इनमें पात्रों से अन्य आईडी ली जाएंगी, ताकि त्रुटियों का सुधार किया जा सके।
विज्ञापन





आयुष्मान कार्ड की त्रुटियों का सुधार अब जिले में ही हो सकेगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। हालांकि कार्ड में यदि पात्र के नाम में गड़बड़ी है तो वह ठीक नहीं होगी, इसके अलावा अन्य त्रुटि दुरुस्त की जा सकेंगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवन वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed