{"_id":"6132716e8ebc3e31c8731922","slug":"eo-issues-notice-to-three-supervisors-for-negligence-in-work-firozabad-news-agr5062483120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने कार्य में लापरवाही पर तीन सुपरवाइजरों को थमाये नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने कार्य में लापरवाही पर तीन सुपरवाइजरों को थमाये नोटिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ सफाई तथा एंटीलार्वा का छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन सुपरवाइजरों को नोटिस भेज कर उनसे जवाब मांगा है। ईओ ने सभी कर्मचारियों को हिदायत दी है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान प्लॉट स्वामियों के खिलाफ भी नोटिस भेजे हैं।
संचारी रोग और वायरल फीवर के साथ बढ़ती मौतों के आंकड़ों ने प्रशासन को हिला कर रख दिया है। प्रशासन रोकथाम के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को ईओ अवधेश कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने खुद खड़े होकर कार्य कराये। गंगानगर बाईपास रोड, आदित्यपुरम, मुकेश कुमार सक्सेना के मकान के पास, यदुवंश नगर 16 फुटा रोड, विराट पैलेस के सामने मलखानपुर मोड़ के पास लालावाली गली व अन्य प्लॉटों तथा जलभराव वाले स्थानों पर उन्होंने एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। इसके साथ ही ब्लीच पाउडर डलवाया। प्लॉट स्वामियों को भी नोटिस भेजे गये हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नानक चंद्र कश्यप, फिरोज खान, शशिकपूर, अमन, राहुल प्रकाश आदि अपने कार्य में मुस्तैद मिले। कार्य में लापरवाही बरतने पर ईओ ने सुपरवाइजर और प्रभारी सुपरवाइजर राजकुमार, सुनील और सुरेंद्र को नोटिस भेजा है।