{"_id":"6511c028cefe0848e6022ff4","slug":"encroachment-free-campaign-launched-on-hajipura-and-jatavpuri-road-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-5631-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाजीपुरा व जाटवपुरी मार्ग पर चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाजीपुरा व जाटवपुरी मार्ग पर चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान
Mon, 25 Sep 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने आगा साहब की मस्जिद हाजीपुरा से जाटवपुरी चौराहा तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान 30 से अधिक दुकानों के सामने सड़क पर रखे तख्त, बैंच और दुकानों के ऊपर लगे तिरपाल आदि को हटवाया गया। जिन दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण मिला। उन सभी को भविष्य में पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। अभियान के दौरान कर विभाग के राशिद अली के अलावा क्षेत्रीय थाना का पुलिस बल भी मौजूद रहा। संवाद