{"_id":"6295117f00f41975987dbd6e","slug":"encroachent-firozabad-news-agr5352767174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक हटवाया अतिक्रमण
नगर निगम ने वीडियोग्राफी के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर के सुहागनगर चौराहे से सुभाष तिराहे तक सोमवार को अभियान चलाकर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई गई। निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील करते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही।
सोमवार को नगर निगम द्वारा सुहागनगर चौराहा से सुभाष तिराहा तक सर्विस रोड, सुभाष तिराहा से कंपनी बाग चौराहा, कंपनी बाग चौराहा से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों और व्यावसायिक भवनों, दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े मिले। नाले और फुटपाथ पर भी अतिक्रमण मिला। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। नगर निगम टीम ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह फुटपाथ को खाली करने के साथ ही नाले नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटा लें। सड़क पर वाहनों को खड़ा न करें और न ही करने दें। अधिकांश स्थानों पर नगर निगम के अफसरों की चेतावनी के बाद लोगों ने नाले नालियों और फुटपाथ से सामान हटा लिया।
कब्जे की रिपोर्ट जल्द दें
जसराना। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी नवनीत गोयल ने कानूनगो और लेखपालों के साथ गांव की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटवाने को लेकर निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यह सर्वे करेंगे कि सरकारी जमीन पर कब्जा है कि नहीं है। अगर कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जा है तो उसका रिपोर्ट जल्द से जल्द तहसील कार्यालय में उपलब्ध कराएं और जो कब्जा धारी है उसके खिलाफ नोटिस जारी करें। इस दौरान एसडीएम ने बिजली विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे उनकी जमीन पर हो रहे कब्जों के बारे में भी रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जेसीबी देख लोग खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण, आज तहसील तिराहे से कटरा बाजार तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा सोमवार को तहसील तिराहे से लेकर सुभाष तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार की अगुवाई में जैसे ही जेसीबी मशीन तहसील तिराहे पर पहुंची, पूर्व में दी गई चेतावनी को अनसुना करने वाले खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। हालांकि जेसीबी ने भी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों को पालिका प्रशासन द्वारा कल तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने मंगलवार तक का समय मांगा हैं, उन्हें उस दिन ही अतिक्रमण हटाना है। अन्यथा जुर्माना लगाने के साथ ही अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया जाएगा। ईओ ने बताया कि मंगलवार को तहसील तिराहा से लेकर कटरा बाजार में अतिक्रमण चलाया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा है कि नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी से उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा।