फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Encompass municipal employees, protesting

नगर निगम के कर्मचारियों ने दिया धरना, नारेबाजी 

Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Encompass municipal employees, protesting
धरना प्रदर्शन करते निगम कर्मचारी
छह माह से लंबित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। मांगें पूर्ण न होने पर कर्मचारियों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल, आमरण अनशन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए भुल्लू सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के प्रति गलत व्यवहार किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का शोषण और अभद्रता किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम की भांति कर्मचारियों को वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान किया जाए। 10 साल पुराने कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए। महामंत्री तनवीर अहमद ने कहा कि निगम के टैक्स विभाग, निर्माण विभाग, रिकार्ड विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग कार्यालय काफी जर्जर हाल है। इनकी मरम्मत कराई जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तत्काल पीएफ का भुगतान किया जाए। मृतक कर्मचारियों के वारिसान की तत्काल नियुक्ति की जाए। अध्यक्ष रामजीलाल यादव ने कहा कि अफसरों की हठधर्मिता व अड़ियल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूर्ण न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अनिल भास्कर, मनोज यादव, तनवीर अंजुम, अंबरीश वर्मा, राजीव दीक्षित, सुरेंद्र पाल, छकौड़ीलाल, सुरेंद्र यादव, जेपी बघेल, दुर्गा प्रसाद, बालकिशन, अशोक जैन, अरुण त्रिपाठी, हरीमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed