{"_id":"64ac669b656f0b3f690875ad","slug":"employees-sitting-on-dharna-in-vikas-bhawan-stalled-work-in-blocks-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-234-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विकास भवन में धरने पर बैठे कर्मचारी, ब्लॉकों में ठप रखा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विकास भवन में धरने पर बैठे कर्मचारी, ब्लॉकों में ठप रखा कामकाज
Tue, 11 Jul 2023 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना बीडीओ रजत कुशवाह से साथ अभद्रता, पिटाई के विरोध और ब्लाॅक प्रमुख जसराना एवं उनके गनर, बाउंसरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी ब्लॉकों में कामकाज ठप रखा। कर्मचारियों ने विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
जसराना ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या लोधी द्वारा अपने गनर, बाउंसरों के सहयोग से कमरे में बंद करके बीडीओ जसराना रजत कुशवाह की पिटाई एवं अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को जिले के सभी नौ ब्लाकों में बीडीओ एवं कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। सभी ब्लॉकों के बीडीओ, कर्मचारी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अभयदीप, ग्राम विकास अधिकारी संघ के विजय यादव सहित जिले के काफी जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख एवं उनके गनरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में पीड़ित बीडीओ रजत कुशवाह के अलावा बीडीओ शिकोहाबाद एवं मदनपुर सिद्धार्थ मिश्रा, एका गिरिजेश द्विवेदी, हाथवंत प्रेमपाल सिंह, अरांव ओमप्रकाश एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संरक्षक जगवीर सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय तथा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, मुसद्दक हुसैन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, महामंत्री योगेशचंद्र, दिलीप पांडेय, उजमा देवी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, मंत्री जितेंद्र सिंह, शिवा मैसी, ब्लॉक अध्यक्ष जसराना विनोद कुमार, एका पुष्पेंद्र कुमार व शिकोहाबाद मनीष यादव शमिल रहे।
इस दौरान कर्मचारियों ने मांग की है कि ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या लोधी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। गनरों को निलंबित एवं वाउंसरों, चालक के लाइसेंस निरस्त किए जाने के साथ ही सभी को जेल भेजा जाए। सभी ब्लॉकों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। जब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक जिले के सभी नौ ब्लाकों में कामकाज नहीं होगा। इसके लिए जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।