फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employees did not reach the municipality even till 10:30 am

नगर पालिका में सुबह 10:30 तक भी नहीं पहुंचे कर्मचारी

Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Employees did not reach the municipality even till 10:30 am
नगर पालिका में सुबह 10:30 तक भी नहीं पहुंचे कर्मचारी
विज्ञापन

एसडीएम ने पालिका का किया औचक निरीक्षण, गेट कराया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। एसडीएम विवेक मिश्रा ने शुक्रवार सुबह सवा 10 बजे पालिका पहुंच गए। उस समय पालिका में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम थी। समय से 15 मिनट देर पहुंचने पर भी जब कर्मचारी नहीं मिले तो उन्होंने पालिका के दोनों गेट बंद करा दिए और अपने गार्डों को बैठा दिया। इसके बाद निरीक्षण में मिली खामियों पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। एक कक्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बाबू का काम करते देख एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और अधिशाषी अधिकारी से कहा कि कोई भी चतुर्थ श्रेणी बाबू का कार्य नहीं करेगा।

उप जिलाधिकारी सुबह सवा दस बजे पालिका पहुंच गये। उप जिलाधिकारी पर वर्तमान में पालिका की जिम्मेदारी है। उन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी लिए शुक्रवार सुबह वह पालिका पहुंच गए। तब तक पालिका में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम थी। पालिका में कर्मचारियों को न देख वे नाराज हो गए और उन्होंने पालिका के दोनों दरवाजे बंद कराकर वहां गार्डों को बैठा दिया। और उन्हें निर्देशित किया कि कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों की उपस्थित रजिस्टर चेक किया। इसके बाद उन्होंने पालिका के सभी पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिली। एक कक्ष में बाबुओं की कुर्सी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बैठे कार्य कर रहे थे, जिन्हें देख कर उन्होंने ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि वे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कार्य न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed