{"_id":"6696ba0aed08cfcf880837a4","slug":"employees-demonstrated-to-demand-restoration-of-old-pension-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-129137-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Tue, 16 Jul 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व एनजेसीए के संयुक्त आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विकास भवन दबरई पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय आदेश सिंह सागर को सौंपा गया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। डाॅ. चेतन बिहारी सक्सेना ने कहा कि सरकारें कर्मचारियों का उत्पीड़न हमेशा करती रहीं है। लेकिन, कर्मचारियों ने हमेशा अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन से लेकर काफी लंबे आंदोलन किए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि जब-जब कर्मचारियों ने आंदोलन किया है कि तब तब सरकारें धराशायी हुई है।
कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को मान लेना चाहिए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवा मैसी ने कहा कि सरकार हम कर्मचारियों की परीक्षा न ले। पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा हम अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे। संचालन कर रहे कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन करते रहेंगे। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक हमारा हक नहीं मिल जाता है। अध्यक्षता प्रमोद कुमार शर्मा ने की।
इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, कुमारी उजमा, उमा गौतम, प्रेम किशोर, विकास यादव, विजय यादव, अजीत कुमार, विनोद कुमार, रजनेश कुमार, प्रदीप कुमार पांडेय, अनिल कुमार शामिल थे।