फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Emergency of trauma center still needs further improvement

Firozabad News: ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी मेें अभी और सुधार की जरूरत

Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Emergency of trauma center still needs further improvement
फिरोजाबाद। स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय का सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. एलडी मिश्रा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। वह ट्रामा सेंटर, 100 शैय्या अस्पताल में व्यवस्थाएं देखीं। चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी सुविधाओं में सुधार की और जरूरत बताई।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी सबसे पहले ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में पहुंचे। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली दवा का गहनता से निरीक्षण किया और उन्होंने उपचार में आने वाली मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान सरकार की मंशा इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में आए रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने की है। उन्होंने बताया इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में पलंग की कमी है। जबकि इमरजेंसी में 30 पलंग होने चाहिए। ट्रॉमा सेंटर में सीटी स्कैन एक्सरे आईसीयू की भी व्यवस्था अलग से होनी चाहिए। जिससे रोगियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। इसके बाद उन्होंने 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां वार्ड में मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। वह पैथोलॉजी में भी निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के संबंध में मरीज और स्टाफ से जानकारी ली। इस दौरान सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता, डॉ. एलके गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed