{"_id":"6181882a55738343ae2d0248","slug":"emergency-facility-will-be-available-for-24-hours-on-diwali-firozabad-news-agr5135772126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ का एक सप्ताह के लिए अवकाश निरस्त कर दिया है। वहीं, दिवाली पर अस्पतालों के निरीक्षण के लिए एसीएमओ की ड्यूटी लगाई है।
धनतेरस के साथ पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत मंगलवार से हो गई। चार नवंबर को दीपावाली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली पर हादसों की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों के अवकाश को निरस्त कर दिया है। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी चार्ज भी तलब किया है।
त्योहार के मद्देनजर इमरजेंसी में रात के समय में भी चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा। वहीं, सरकारी ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने एंबुलेंस प्रभारी को निर्देशित किया कि 108 एंबुलेंस सेवा के प्वाइंट बना दिए जाएं। सभी एंबुलेंस चालकों एवं ईएमटी को अलर्ट किया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए एसीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि सभी चिकित्सकों की ड्यूटी निरस्त कर दी गई है। हमने ड्यूटी रोस्टर मांग लिया है कि किस समय किस चिकित्सक की ड्यूटी है? निरीक्षण भी कराए जाएंगे। जिला अस्पताल एवं सीएचसी पर 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी।