फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity supply remained disrupted for hours due to replacement of power transformer

Firozabad News: विद्युत ट्रांसफॉर्मर बदलने के चलते घंटों बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 27 Oct 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 27 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for hours due to replacement of power transformer
शिकोहाबाद। शहजलपुर फीडर से जुड़े हुए इलाकों में सुबह से ही विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के चलते लोगों को सुबह से शाम तक विद्युत के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में लोगों को पेयजल की परेशानी से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शहजलपुर पर स्थापित 5 एमवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा था। त्योहारों के चलते विद्युत भार अधिक होने की संभावना के मद्देनजर विद्युत अधिकारियों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से ही 5 एमवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर बदलकर उसके स्थान पर 10 एमवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर रखने का कार्य शुरू हो गया। इसके चलते सुबह आठ बजे ही शहजलपुर फीडर से जुड़े हुए इलाकों जैसे नई बस्ती, नगर पालिका रोड, तहसील तिराहा, कोतवाली, शंकरपुरी, पक्का तालाब समेत तमाम इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद देर शाम चालू हो सकी। ऐसे में लोगों के घरों के इन्वर्टर तक बंद हो गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते घरों में पेयजल की परेशानी हुई। लोगों के घरों में सुबह आठ बजे के बाद शाम तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहजलपुर विद्युत फीडर पर लोड बढ़ाने के लिए 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा जा रहा है। इसके लिए एक दिन पहले ही सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक कटौती होने की सूचना सभी को दे दी गई थी।



हरी सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed