फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity pole broken due to collision with tractor-trolley

Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा बिजली का पोल

Sun, 05 Oct 2025 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Electricity pole broken due to collision with tractor-trolley
कस्बा पाढ़म में टूटा हुआ विद्युत पोल
जसराना। कस्बा पाढ़म में शनिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का एक पोल टूट गया। पोल टूटकर लटक गया, जिससे रात भर क्षेत्र में बड़ा हादसा होने का डर बना रहा। अधिकारियों को सूचित किए जाने के बावजूद बिजली की आपूर्ति जारी रही।
विज्ञापन


मोहल्ला आंबेडकर नगर के पास एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू (रेत) भरकर ले जा रहा था, तभी उसकी टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर लटक गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। पोल टूटने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पाढ़म बिजलीघर पर इसकी सूचना दी और बिजली आपूर्ति रोकने की मांग की। हालांकि, शिकायत के बावजूद बिजली की सप्लाई सुचारु रही, जिससे तार टूटने या किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर ग्रामीण पूरी रात भयभीत रहे।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर को कर्मचारियों ने टूटे हुए पोल को सही किया। अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि पोल टूटने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और आपूर्ति भी ज्यादा प्रभावित नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed