फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   election,political,blo,voter list,election commission

ई-ईपिक लोडिंग कराने को बीएलओ ने घरों पर दी दस्तक

Sat, 13 Mar 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
election,political,blo,voter list,election commission
ई-ईपिक डाउनलोड अभियान की चेकिंग करते तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जोड़े मतदाताओं को ई-ईपिक डाउनलोडिंग कराने के लिए शनिवार को बीएलओ ने घर-घर दस्तक दी। मतदाताओं को खोजने के साथ ही उनकी ओटीपी के हिसाब से ई-ईपिक डाउनलोड कराया गया। बूथों पर जांच करने के लिए एसडीएम के साथ तहसीलदार भी पहुंचे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा वोटरों को कार्ड देने के साथ ही इस बार आयोग ने ई-ईपिक को डाउनलोड कराए जाने की शुरूआत की है। इस कार्य के लिए 13 मार्च को फिरोजाबाद विधानसभा के साथ-साथ जिले के टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना व सिरसागंज विधानसभा के सभी बूथों पर बीएलओ को भेजा था। शनिवार को बीएलओ ने बूथों पर जाने के साथ ही अपने क्षेत्र के जुड़े नए वोटरों को ई-ईपिक डाउनलोड कराने की प्रक्रिया समझाते दिखाई दिए। साथ में लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा के साथ तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह ने बूथों पर जाकर चेकिंग की। उन्होंने जलेसर रोड स्थित गोपी श्याम स्कूल के साथ ही कई स्कूलों में दस्तक दी। टूंडला में एसडीएम बुसरा बानो व शिकोहाबाद में एसडीएम देवेंद्र सिंह, जसराना में कुमार चंद्र बाबू के निर्देशन में बीएलओ की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed